घर बैठे सूरत के 108 प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के दर्शन कराने का अनूठा प्रयास

सूरत। श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ, सूरत द्वारा हनुमान अवतरण महोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को घर बैठे सूरत के 108 प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के दर्शन कराने का दिव्य एवं अनूठा आयोजन किया गया। संघ के शरद खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष धार्मिक पहल के तहत जीण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्राचीन, दिव्य एवं चमत्कारी हनुमान मंदिरों में जाकर विधिवत दर्शन किए तथा प्रत्येक मंदिर में श्रीफल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सभी मंदिरों की छवियों का संकलन कर एक विशेष एवं आकर्षक पोस्टर तैयार किया गया, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से सूरत के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया। संघ की ओर से श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे पोस्टर में शामिल हनुमान मंदिरों के दर्शन करते हुए जयकारा लगाएं तथा गुड़, नैवेद्य अथवा फल अर्पित कर घर बैठे ही हनुमान अवतरण महोत्सव पर 108 हनुमान मंदिरों की पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
इस धार्मिक सेवा कार्य में जीण संघ के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गोविंद जिंदल, नाथू लखारा, राजेंद्र राजपुरोहित, अभिषेक अग्रवाल, कपिल सारड़ा, आशु गर्ग, दिलीप पटेल, बद्री अग्रावत, राजेश काबरा, नमन खंडेलवाल, बनवारी कयाल, श्रीनिवास बोहरा एवं वेद प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान



