धर्मसामाजिक/ धार्मिक

भक्ति व तप की मिसाल: शाश्वती ओलीजी आराधना सम्पन्न, तपस्वियों का सम्मान

श्री संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी जानकारी

मदुराई (तमिलनाडु)। श्री साँचा सुमतिनाथ भगवान राजेंद्रसुरी जैन श्वेतांबर ट्रस्ट, मदुराई के तत्वावधान में शाश्वती चैत्र मास ओलीजी के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय आयंबिल तप आराधना श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुई। यतीन्द्र भवन में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।
श्री संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि नौ दिनों में कुल 151 आयंबिल तप की आराधना सम्पन्न हुई। तपस्वियों ने संयम और अनुशासन का पालन करते हुए भक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
ओली पूर्ण होने पर पारणा कराने का लाभ ट्रस्टी मीठालाल नेनमलजी संखलेचा परिवार (मेंगलवा, राजस्थान — वर्तमान मदुराई) को प्राप्त हुआ। आयोजन में आयंबिल कमेटी, श्री महावीर जैन सेवा मंडल, महिला मंडल एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
समापन अवसर पर ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवराज भंडारी, रतनचंद संखलेचा, विजयराज गुलेच्छा, कांतिलाल बन्दामुथा, मांगीलाल जैन, दाड़मचंद चौधरी, डूंगरचंद चौधरी, पुखराज शाहजी, उत्तमचंद जैन, किशोर सुंधा, कांतिलाल सदन, पदमराज भंडारी, सुरेश वाणीगोटा, रमेशकुमार संखलेचा, किशोर संखलेचा, गणपत जैन, महेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य, महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button