सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

उधना में श्री रामायण प्रचार मंडल द्वारा भव्य फागोत्सव व प्रभात फेरी आयोजित

राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी, फूलों व गुलाल की होली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता
सूरत। श्री रामायण प्रचार मंडल, उधना (सूरत) की ओर से 4 मार्च 2026, बुधवार को 12वें विशाल सार्वजनिक फागोत्सव एवं श्री राधा-कृष्ण संग फूलों और गुलाल की होली के साथ भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी की शुरुआत सुबह 7:30 बजे आशा नगर स्थित भराड़िया हाउस ए-4 से सामूहिक आरती और भव्य नृत्य नाटिका के साथ हुई। इसके बाद दिल्ली के सुप्रसिद्ध करण शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी से सुसज्जित रथ, डीजे, बैंड-बाजों और चंग की मधुर धुनों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली।


प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए भक्ति और उत्सव का आनंद लिया। मार्ग में विभिन्न सोसायटियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button