सूरत में गणगौर उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, महिला मंडल की वार्षिक सभा भी आयोजित

सूरत। श्री मेवाड़ माहेश्वरी महिला मंडल, सूरत द्वारा सिटी लाइट स्थित माहेश्वरी भवन में गणगौर उत्सव बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक रंगत बिखर गई।
मंडल की संरक्षक राजकुमारी लड्डा, सचिव टीना नारायणीवाल, उपाध्यक्ष रेखा झंवर व निशा मंडोवरा तथा संगठन मंत्री रेखा न्याती के नेतृत्व में कुल 19 महिलाओं ने गणगौर व्रत का विधिपूर्वक उद्यापन किया। सांस्कृतिक मंत्री आरती समदानी के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने डीजे पर गणगौर, ईश्वर दास एवं गौराबाई के भजनों पर पारंपरिक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की अध्यक्षा मीना मंडोवरा एवं कार्यकारिणी ने मेवाड़ माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों—संरक्षक सुरेश झंवर, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लड्डा, सचिव गोपाल झंवर, उपाध्यक्ष अशोक नारायणीवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल जगेटिया एवं संगठन मंत्री राजकुमार सोडानी का स्वागत किया।
इसके पश्चात महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कोषाध्यक्ष अरुणा बांगड़ ने पिछले दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षा मीना मंडोवरा ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए मंत्रिमंडल, कार्यसमिति, सलाहकार समिति एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अंत में श्री मेवाड़ माहेश्वरी नवयुवक मंडल, युवा संगठन एवं समाज के अन्य पदाधिकारियों ने महिला मंडल की कार्यकारिणी का शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।