सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

रक्षक ग्रुप सूरत द्वारा 51 नारी शक्तियों का सम्मान

नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड–सीजन 4 में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित

सूरत। रक्षक ग्रुप सूरत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड – सीजन 4” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सहयोग देने वाली 20 महिला सपोर्टर्स को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सूरत के सांसद मुकेशभाई दलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रूप में संध्याबेन गहलोत, मीताबेन नायक, ताल ग्रुप की कृतिका शाह, पूजाबेन व्यास और डॉ. जागृति देसाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
रक्षक ग्रुप द्वारा यह सम्मान समारोह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध रचना “मेरी 51 कविताएं” की स्मृति में आयोजित किया गया। संस्था ने इसी प्रेरणा के साथ 51 नारी शक्तियों को सम्मानित कर महिलाओं की उपलब्धियों को मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और अतिथियों ने रक्षक ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button