राजस्थानसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

दाधीच महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

सूरत। दाधीच महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव का रंगारंग आयोजन महेश्वरी लक्ज़री, सूरत (गुजरात) में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्ष इंद्रा जी सुंठवाल के सान्निध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर गणगौर माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही लोकगीत, नृत्य और सामूहिक सवारी के माध्यम से राजस्थानी एवं गुजराती संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल की महामंत्री निर्मला शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी मंडल की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button