सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वनबंधु परिषद द्वारा ‘एकल रन 3.0’ हाफ मैराथन का भव्य आयोजन, 6 हजार धावकों ने लिया हिस्सा

सूरत। वनवासी समाज के उत्थान को समर्पित फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (वनबंधु परिषद) द्वारा रविवार को हाफ मैराथन ‘एकल रन 3.0’ का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ सुबह 6 बजे वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी परिसर से हुआ।
सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर वीएनएसजीयू के कुलपति डॉ. किशोर सिंह चावड़ा तथा वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन काबरा भी उपस्थित रहे।
आयोजन में 6 हजार से अधिक रनर्स और पेसर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें लगभग 500 प्रतिभागी सूरत के बाहर से आए थे। “रन टू एजुकेट” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस दौड़ ने वनवासी समाज की शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। “छोटे कदम – बड़े इरादे” के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह कार्यक्रम खेल के साथ-साथ सामाजिक सरोकार, शिक्षा और एकता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर सामने आया।


मैराथन में प्रतिभागियों ने पार्टी सूट, साड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक परिधानों में दौड़ लगाकर भारत की विविधता और एकता का संदेश दिया। अलग-अलग श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी धावकों के लिए पानी, मेडिकल सहायता, ड्रेस किट, मेडल और अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में स्पॉन्सर्स विशाल बुधिया, राजेश गुप्ता, अरविंद कोठारी, महेश जरीवाला के अलावा संस्था के संरक्षक प्रमोद चौधरी, वेस्ट जोन चेयरमैन श्याम गर्ग, एकल रन चेयरमैन श्रीनारायण पेड़ीवाल, रेस डायरेक्टर ललित पेड़ीवाल तथा युवा टीम के गौतम प्रजापति, गोपेश अग्रवाल, अनुराग जैन, जय स्वर्णकार सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button