विजय सरावगी के जन्मदिन पर अग्रवाल समाज ट्रस्ट अलथान- द्वारा गौसेवा

सूरत। कार्यकारिणी के साथी, समाज के कर्मठ एवं मृदुभाषी कार्यकर्ता विजय जी सरावगी के जन्मदिन के अवसर पर उनके सौजन्य से अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा श्री माधव गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गोमाता को खल, चूरी, ताज़ी सब्ज़ियां एवं हरा चारा खिलाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने गोवंश से आशीर्वाद प्राप्त किया और सेवा भाव के साथ सहभागिता निभाई।
समाज के अध्यक्ष भागचंद हुडील वाला ने बताया कि समाज द्वारा समय-समय पर भगवान अग्रसेन जी के सिद्धांतों के अनुरूप गौसेवा एवं जनकल्याण के कार्य किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, सेवा और संस्कारों को बल मिलता है।
कार्यक्रम में यजमान सरावगी परिवार, समाज की कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पठन-पाठन भी किया गया।समाज की ओर से विजय सरावगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा इस पुनीत सेवा कार्य के लिए साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।



