सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
श्री महेश्वरी महिला मंडल सूरत द्वारा फागोत्सव का आयोजन

श्री महेश्वरी महिला मंडल सूरत
द्वारा शनिवार को फाग उत्सव श्री महेश्वरी भवन सिटी लाइट में ख़ूब धूम धाम से मनाया गया। अध्यक्ष जयश्री जी भराड़िया ने बताया की इस अवसर पर बहनों द्वारा नृत्य नाटिका एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बहने गोपीया बनकर आई। रील मेकिंग कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनी, मनोरंजक गेम्स खिलाये गये एवं बहनों ने फूल और गुलाल से होली खेली, साथ ही अनेक प्राइज दिए गए। मंच संचालन सचिव प्रीति मालु द्वारा किया गया।अन्त में 300 से ज्यादा बहनों ने ठंडाई और अल्पाहार का ख़ूब आनंद उठाया।




