सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत द्वारा तुलसी पौधा रोपण एवं 101 पौधों का वितरण

सूरत।अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत द्वारा तुलसी पौधा रोपण एवं 101 पौधों के वितरण का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम स्वर्गीय धनी देवी – कन्हैयालाल वैद परिवार की ओर से आशीर्वाद एवेन्यू स्थित श्याम मंदिर, वेसु में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थितजनों को अणुव्रत आचार संहिता के नियमों और उनके महत्व की जानकारी दी गई।अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत के अध्यक्ष रतन भलावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम मेंअणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय परामर्शक राजेश सुराणा,विमल लोढ़ा, सूर्यकांत अग्रवाल,प्रति वर्ष सवा लाख पौधारोपण करने वाले संजयभाई अग्रवाल (अध्यक्ष – मारवाड़ी युवा मंच),तथा अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंत्री अनिल चोरड़िया ने किया, जबकि अंत में पर्यावरण प्रभारी कल्पना बछावत ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button