सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वर्ष की पावन शुरुआत — गौ माता को अर्पित 56 भोग

सूरत।सूरत के सेवाभावी समाजसेवियों द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार वर्ष की पावन शुरुआत गौ-सेवा से की गई। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न महिला संगठनों के समन्वय से वर्षारंभ के अवसर पर घोड़दौड़ रोड स्थित पांजरापोल गौशाला में गौ माता को 56 भोग अर्पित करने का विशेष आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गौ माता के लिए विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियाँ, रोटियाँ, ड्राई-फ्रूट्स, अनाज, लापसी सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों से 56 भोग तैयार किए गए। भोग अर्पण के पश्चात भजनों का आयोजन हुआ, जिसके बाद आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उपस्थित जनसमूह को गौ माता के महत्व तथा गौ-सेवा के संस्कारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अशोक गोयल ने सेवा मल्टीपल आयुर्वेदिक अस्पताल में उपलब्ध आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं डेंटल चिकित्सा सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक जनसाधारण तक पहुँचाने की अपील की। वहीं, गौसेवक योगेंद्र शर्मा ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से गोभक्ति की सरिता प्रवाहित की, जिसमें ललित शर्मा ने संगत देकर कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बनाया।
इस पुण्य अवसर पर राजीव ओमर, प्रहलाद अग्रवाल, अंजनी, मधु, कविता, ललित, राकेश, सुभाष रावल, कमल संचेती सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button