सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सार संभाल महा अभियान के तहत परिषद संगठन यात्रा का सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे सार संभाल महा अभियान के अंतर्गत पर्वत पाटिया शाखा द्वारा परिषद संगठन यात्रा का आयोजन शाखा प्रभारी कुलदीप नवलखा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन शाखा प्रभारी कुलदीप नवलखा द्वारा किया गया। विजय गीत का भावपूर्ण संगान तेयुप साथी प्रदीप पुगलिया एवं सतीष भिमावत ने किया।
स्वागत उद्बोधन परिषद अध्यक्ष अमित बुच्चा ने प्रस्तुत किया, जबकि परिषद द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी तेयुप मंत्री अशोक कोचर ने दी।
इस अवसर पर अभातेयुप चौका सत्कार प्रवृत्ति सलाहकार प्रकाश छाजेड़, जेटीएन कार्यकारी संपादक पवन फुलफगर, सदस्य विपुल पारख, कल्पेश बाफना एवं मुकेश सिंघवी ने संस्कार के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। वहीं तेयुप अमराईवाड़ी के साथी हितेश चपलोत ने संगठन के सभी आयामों की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने विचार साझा किए।
शाखा प्रभारी कुलदीप नवलखा ने सेवा के विविध आयामों पर जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किस प्रकार परिषद सजगता एवं समर्पण के साथ अभातेयुप द्वारा निर्देशित सभी आयामों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर सकती है। उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और संस्कार के माध्यम से समाजहित में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन जिज्ञासा समाधान सत्र के साथ हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष शैलेश चंडालिया, सहमंत्री दीपक बेद, कोषाध्यक्ष अजय राखेचा, संगठन मंत्री प्रयाग नाहटा, अन्य पदाधिकारी एवं युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभी ने सीपीएस, नेत्रदान, तपोयज्ञ, त्यागी थर्सडे, व्यक्तित्व विकास कार्यशाला, भिक्षु भजन मंडली एवं संगठन यात्रा जैसे अभियानों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री प्रयाग नाहटा द्वारा किया गया तथा मंच संचालन मंत्री अशोक कोचर ने कुशलतापूर्वक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button