सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
रिसकाइड डॉमिनेटर्स ने जीती अग्रवाल प्रीमियम लीग-17

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा आयोजित अग्रवाल प्रीमियम लीग का फाइनल मैच रविवार को अलथान स्थित बीजे पटेल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। लीग में रिसकाइड डॉमिनेटर्स विजेता एवं वेदांशी रॉयल्स उपविजेता बनी। अंडर-16 ग्रुप में थ्रीसीएस एंड को. रॉयल्स विजेता बनी। तीन दिवसीय लीग का आयोजन स्वदेशी थीम पर रखा गया था। लीग के दौरान ट्रस्ट द्वारा कार्निवल, भिवानी की सब्जी आदि का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा युवा एवं महिला शाखा के अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।



