सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में न्यू सिविल हॉस्पिटल में भोजन सेवा

सूरत।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिविल सेवा मंडली द्वारा न्यू सिविल हॉस्पिटल में मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया गया।
सिविल सेवा मंडली के अरुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1500 मरीजों और उनके परिजनों को गरमागरम पूरी-सब्जी, हलवा, लड्डू, वेफर्स, आचार, खमण एवं नारियल पानी का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, राजेन्द्र शेखावत, सोशल वर्कर सचिन, छायाडौ प्रमुख भरतभाई शाह, सेवा फाउंडेशन से श्री राजीव, एवं रामचंद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेवा कार्य को सफल बनाने में श्री श्याम निशान यात्रा संघ, उधना, मारवाड़ी सेवा संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button