सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

धनावंशी स्वामी समाज सूरत क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

सूरत।धनावंशी स्वामी समाज द्वारा आयोजित “पुनियां कप – DPL-10” क्रिकेट प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में फगोड़ीया रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि श्यामोता टाइगर उपविजेता रही।
फाइनल मैच में बेहतरीन खेल के लिए कप्तान नरसी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऑरेंज कैप गजराज स्वामी को एवं पर्पल कैप विक्की भामू को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर पुनियां परिवार रहे। समापन अवसर पर समाज अध्यक्ष रामनिवास पुनियां एवं क्रिकेट कमेटी अध्यक्ष पूनम स्वामी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य कॉमेंटेटर बजरंग स्वामी ने कमेंट्री की, जबकि मंच संचालन देवीदत्त स्वामी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button