सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
डायनामिक शो स्टॉपर्स ने जीता वुमन बॉक्स क्रिकेट लीग

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा वुमन बॉक्स क्रिकेट लीग-3 का आयोजन बुधवार को वीआईपी रोड़ स्थित सुकून टर्फ पर किया गया। लीग में आठ टीमों ने हिस्सा किया जिसमे खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन द्वारा किया गया। लीग में डायनामिक शो स्टॉपर्स टीम विजेता बनी एवं स्माइल स्ट्राइकर्स रनरअप रही। लीग ने वुमन ऑफ़ द मैच, वुमन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बेटस्वुमन, बॉलर, फ़ील्डर आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला शाखा की रुचिका रुंगटा, शालिनी चौधरी, आरती मित्तल, सरोज अग्रवाल, दीपाली सिंघल, सुषमा दारुका सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।




