सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
पिकल बॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा पिकल बॉल टूर्नामेंट का आयोजन वेसु स्थित सीबी पटेल स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। आयोजन में 455 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग ग्रुप में विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटवरलाल टाटनवाला, सचिव बृजमोहन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर सिहोटिया, युवा शाखा के अध्यक्ष देवन अग्रवाल, सचिव नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रौनक अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




