सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मगरा महेश्वरी युवा संगठन का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

सूरत। मगरा महेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन 28 दिसंबर 2025 को एमएसडी टर्फ, वेसु में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में समाज के युवाओं ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में मगरा राइडर्स टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के कप्तान हर्ष भूतड़ा (गड़ियाला) के नेतृत्व में राइडर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं मगरा टाइटन्स टीम ने कड़ा मुकाबला देते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया, जिसका नेतृत्व कृष्णम राठी (सांवरागांव) ने किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विजय भूतड़ा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल मंत्री गोपाल चांडक के कुशल मार्गदर्शन में पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर सचिव राधेश्याम राठी ने सभी भामाशाहों, खिलाड़ियों,आयोजक टीम एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता,भाईचारे और खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button