सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

आदिनाथ युवा चैरिटेबल ट्रस्ट व आदिनाथ हेल्थ केयर का रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल

सूरत।आदिनाथ युवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आदिनाथ हेल्थ केयर द्वारा आयोजित “ब्लड डोनेशन – लाइफ सेव कैंप” तथा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आज महाविदेह धाम, वेसु में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 243 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया, वहीं 211 से अधिक नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।


जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य एवं शहर के अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में माननीय हर्षभाई संघवी (उप मुख्यमंत्री, गुजरात), दक्षेशभाई मावाणी (मेयर, सूरत), डॉ. सौरभ पारधी, आईएएस (कलेक्टर, सूरत), अनुपम सिंह गहलोत (पुलिस कमिश्नर, सूरत) तथा डॉ. भागीरथ सिंह परमार (डीईओ, सूरत) उपस्थित रहे।


इसके अलावा राघव जैन (डीसीपी, जोन-3), डॉ. निधि ठाकुर (डीसीपी, जोन-4), पन्नाजी मोमाया बेन (डीसीपी ट्रैफिक) एवं प्राची दोषी (चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर, गणदेवी नगरपालिका) की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
शिविर के दौरान रक्तदान के साथ-साथ डेंटल चेक-अप, नेत्र परीक्षण और ब्लड रिपोर्ट जैसी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिनाथ युवा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से मानवसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा आपातकाल व दुर्घटना के समय रक्त उपलब्ध कराकर समाज की सेवा करता आ रहा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने रियायती दर पर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अत्याधुनिक ऑप्थेल्मिक ऑपरेशन थिएटर तथा पाल क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त हेल्थकेयर सेंटर शीघ्र प्रारंभ करने की जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button