businessअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

सीटेक्स एक्स्पो को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, दो दिनों में 24 हजार से अधिक विज़िटर्स पहुँचे

सूरत। द साउदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, साउदर्न गुजरात चैंबर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर और सूरत टेक्समेक फेडरेशन के संयुक्त उपक्रम से आयोजित सूरत टेक्सटाइल मशीनरी एक्स्पो ‘सीटेक्स–2025’ को देशभर से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिल रहा है। 22, 23 और 24 नवंबर 2025 को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आयोजित इस एक्स्पो में टेक्सटाइल सेक्टर में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और अत्याधुनिक मशीनरी की जानकारी के लिए विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में बायर्स और विज़िटर्स पहुँचे।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि एक्स्पो में हाई स्पीड वेल्वेट एयरजेट, हाई स्पीड वॉर्पिंग मशीन, हाई स्पीड सर्कुलर मशीन, हाई स्पीड रैपियर लूम, एयरजेट लूम और वॉटरजेट लूम जैसी आधुनिक मशीने प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही विस्कोस और पॉलिएस्टर उत्पादन वाली उन्नत एयरजेट मशीनरी को भी प्रदर्शित किया गया है।

सूरत टेक्समेक फेडरेशन के जॉइंट सेक्रेटरी भावेश वघासिया और ट्रेजरर महेंद्र कुकडिया ने बताया कि इस एक्स्पो में भारत में पहली बार इंडस्ट्रियल फेब्रिक के लिए ग्लास फाइबर मशीन लॉन्च की गई है, जो इलेक्ट्रिक सर्किट, कार उद्योग, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और रेलवे ट्रैक के लिए उपयोगी विशेष फैब्रिक तैयार करती है। इसके चलते गुजरात ही नहीं, बल्कि देशभर से टेक्सटाइल उद्योग के प्रतिनिधि नई तकनीक की जानकारी लेने पहुंचे हैं।

सीटेक्स एक्स्पो के चेयरमैन सुरेश पटेल सहित पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन 9,450 तथा दूसरे दिन 15,380 विज़िटर्स ने एक्स्पो में उपस्थित होकर मशीनरी का अवलोकन किया। इस तरह कुल 24,830 विज़िटर्स ने दो दिनों में एक्स्पो की यात्रा की, जिससे एक्ज़िबिटर्स तथा सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिला है।

इन दो दिनों में अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, भिलवाड़ा, इंदौर, कोयंबटूर, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, इरोड, जोधपुर, भुज, वारणसी सहित देशभर के शहरों से विज़िटर्स पहुंचे, जिससे सूरत टेक्सटाइल मशीनरी उद्योग का महत्व पुनः सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button