businessअहमदबादसूरत सिटी

अहमदाबाद:न्यू क्लोथ मार्केट में 17 से 22 नवम्बर 2025 तक भव्य फैब्रिक एग्ज़िबिशन

सूरत। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने, गुजरात की टेक्सटाइल ट्रेड एवं इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वदेशी कपड़े के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से न्यू क्लोथ मार्केट में 17 से 22 नवम्बर 2025 तक भव्य फैब्रिक एग्ज़िबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर न्यू क्लोथ मार्केट के 66 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन रखा गया है। मार्केट की कुल 106 ब्रांड्स एवं ट्रेडर्स इस एग्ज़िबिशन में भाग ले रहे हैं। अनुमान है कि इस छह दिवसीय कार्यक्रम से 1500 से अधिक दुकानदारों को सीधे व्यापारिक लाभ मिलेगा।

एग्ज़िबिशन में ग्रे फैब्रिक, ड्रेस मटेरियल, डेनिम, होजियरी, शर्टिंग–सू‍टिंग और बेडशीट सहित फैब्रिक की विविध रेंज उपलब्ध रहेगी। साथ ही वेट डाइंग, वेट प्रिंट, डिजिटल प्रिंट, डाइंग, पिगमेंट प्रिंट समेत विभिन्न नवीन फैब्रिक वैरायटी प्रस्तुत की जाएगी। ब्रांड्स द्वारा आगामी समर, विंटर और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष सैंपलिंग तैयार की गई है।

इस प्रदर्शनी में भारत और विदेशों से 1500 से अधिक बड़े ब्रांड्स, एक्सपोर्ट बाइंग हाउस, गारमेंटर्स एवं व्होलसेल-सेमी व्होलसेल ट्रेडर्स के भाग लेने की संभावना है। देश–विदेश से आने वाले सभी व्यापारियों के लिए आईटीसी नर्मदा में आवास, एयर टिकट और ट्रांसपोर्ट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

टेक्सटाइल उद्योग के लिए यह एग्ज़िबिशन नए व्यापार अवसरों, नवाचार और वैश्विक मार्केट में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button