अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति द्वारा वृद्धाश्रम में तृतीय बार कराया गया भोजन

सूरत। अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति, अलथान-वेसु की ओर से डिंडोली वृद्धाश्रम में तीसरी बार भोजन (प्रसाद) सेवा आयोजित की गई। यह सेवा बुधवार, 5 नवम्बर 2025 को रात्रि 7 से 8 बजे तक यजमान श्री जीवन राम जी सिंगल परिवार की ओर से श्रीमती शुभलक्ष्मी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कराई गई।
समिति द्वारा प्रत्येक अमावस्या के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन (प्रसाद) सेवा का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। समिति ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अमावस्या, पूर्णिमा, जन्मदिन, शादी की सालगिरह या पितरों की पुण्यतिथि के अवसर पर इस सेवा में भाग लेकर भोजन करवा सकता है।
सेवा कार्यक्रम में कपिल गर्ग, अजय डालमिया, गोपाल शाह, आलोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विकास गोयनका, मुकेश गोयनका सहित समाज एवं समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया।



