businessअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों संग वर्चुअल संवाद में दिया स्वदेशी और जीएसटी बचत का संदेश

निखिल मद्रासी बोले – “जीएसटी सुधार और स्वदेशी का मंत्र देश के विकास को गति देगा”

सूरत। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ और स्वदेशी अभियान पर सूरत सहित राज्य के उद्योगपतियों और व्यापारिक संघों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है और जीएसटी दर में कमी का लाभ आम जनता तक पहुँचाना व्यापारियों की जिम्मेदारी है।

बैठक में दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) अध्यक्ष निखिल मद्रासी, उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। मद्रासी ने कहा कि जीएसटी सुधार और स्वदेशी का मंत्र आम आदमी को सुविधा, समृद्धि और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सरलीकरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का स्वागत किया। उनका मानना है कि इससे रोजगार सृजन होगा, स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे। साथ ही आगामी दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर उत्सव को समृद्धि का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button