तमिलनाडुसामाजिक/ धार्मिक

आदर्श यूपी समाज द्वारा भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

आयोजन में विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

आदर्श यूपी समाज द्वारा भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

कोयंबटूर। उपनगर एडीयारपलयम स्थित वीआरजी हॉल में आदर्श यूपी समाज द्वारा आयोजित भव्य नवरात्रि महोत्सव में गुरुवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। मीडिया प्रभारी किशोर जैन ने बताया कि माता की मूर्तियों के निर्माण हेतु ब्रह्मपुत्र नदी की मिट्टी का विशेष रूप से उपयोग किया गया है। इसके साथ ही भगवान गणेश,भगवान मुरूगन, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की मूर्तियाँ भी स्थापित की गई हैं।

काशी,बनारस और चित्रकूट से आए अनुभवी पंडितों ने पूजा, हवन और भजनों के माध्यम से माता का आह्वान किया। इस अवसर पर 20 कलाकारों के दल ने भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव कराया।

शाम 8:30 से 10:30 बजे तक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय पाक शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा अन्न सेवा में सभी भक्तों को स्वादिष्ट भोजन और मिठाई परोसी गई। महोत्सव की परंपरा के अनुसार माता की आँखों को दो दिनों तक लाल रेशमी रूमाल से ढककर रखा गया और सप्तमी पर मंत्रोच्चार व भव्य उत्सव के साथ माता दुर्गा की आँखों का अनावरण किया गया।

आयोजन में विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के गवर्नर श्री राजशेखर एवं कैबिनेट सदस्यों ने दुर्गा महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की एकता और आस्था की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजकुमार साहनी,उपाध्यक्ष लायन अनीश कुमार,मुकेश शुक्ला,बबलू सिंह, पवन सिंह,पाठकजी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष रामानुज सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष मानेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button