वन डे चील एंड स्टे पिकनिक हुआ आयोजन

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा सिटी लाइट स्थित अग्रसेन पैलेस में वन डे चील एंड स्टे पिकनिक “ओ साथी चल, मुझे ले के साथ चल तू” का आयोजन शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक किया गया। महिला शाखा अध्यक्षा सोनिया गोयल ने बताया कि वन डे एंड वन नाईट में महिलाएं शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से रविवार सुबह दस बजे तक भवन पर स्टे किया।
इस दौरान महिलाओं के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज, मनोरंजक गेम्स जैसे प्लांट एक्टिविटीज, नेल आर्ट, कास्या फुट मसाज, हाउजी, लाइव म्यूजिक, फिजियो थेरापिस्ट, मॉर्निंग में मेडिटेशन आदि रखी गई। आयोजन में महिला शाखा की सरोज अग्रवाल, रुचिका रुंगटा, सीमा कोकड़ा, प्रीति गोयल, शालिनी चौधरी, आरती मित्तल, रेनू गोयल सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।
आयोजन का उद्देश्य महिलाएं घर के काम में इतना व्यस्त रहती है कि उन्हें अपने लिए वक्त ही नहीं मिल पाता है, इसीलिए उनके मनोरंजन के लिए महाराजा अग्रसेन पैलेस पर ही वन डे एंड नाइट स्टे का आयोजन किया गया।