
सूरत। श्री मानस मंडल के तत्वाधान में वीआईपी रोड़ स्थित श्याम मंदिर वेसु के हॉल में चल रहे श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ में तीसरे दिन मंगलवार को श्री राम चरित मानस पाठ की चौपाई से श्याम मंदिर परिसर गूंजा। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। सुबह साढ़े छह बजे से 10 बजे तक निरंतर साढे तीन घंटे मानस पाठ संगीत के साथ हुआ। साथ ही रात को लखदादार हॉल में श्री मानस मंडल द्वारा होने वाले नियमित मंगल पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक रामकुमार भैरूदान मुंधड़ा परिवार ने बताया कि पाठ के माध्यम से सनातन संस्कृति को बनाए रखना और युवा पीढ़ी में अपने संस्कृति के प्रति जागरूकता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़े भक्ति भाव से मंगल पाठ में लोग हिस्सा ले रहे हैं। 7 अप्रेल 2025 तक श्री रामचरित मानस नवाह्नपारायण पाठ प्रात: साढ़े छह बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। श्री मानस मंडल द्वारा गौ सेवा भी की जाती है।