गुजरातटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
माँ जीण की प्रतिमा का हुआ नगर भ्रमण,प्राण प्रतिष्ठा आज

सूरत।श्री जीण माता सेवा ट्रस्ट द्वारा न्यूसिटी लाइट स्थित देवसर माता प्रांगण में माँ जीण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में बुधवार को माँ जीण की प्रतिमा का नगर भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विशाल यात्रा का आयोजन सुबह आठ बजे से किया गया। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा का स्वागत अनेकों जगह ड्राईफ्रूट्स, जलपान, पुष्पवर्षा आदि से किया गया। आयोजन में शाम चार बजे से हवन किया गया।
गुरुवार को दोपहर सवा बारह बजे माँ जीण की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद महाआरती एवं 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।