
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 13 अप्रैल, रविवार को लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में “सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुजरात प्रदेश मंत्री एवं सूरत भाजपा प्रभारी श्रीमती शीतलबेन सोनी ने अपने संबोधन में भारतीय जनसंघ की स्थापना के ऐतिहासिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस की मूल विचारधारा मुस्लिम तुष्टीकरण की रही है, जिसके विरोध स्वरूप स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना की थी। आगे चलकर पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के वर्तमान स्वरूप तक के विकास की यात्रा, पार्टी के अनेक तपस्वी कार्यकर्ताओं के योगदान और बलिदानों को याद किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और अनेक प्रेरणादायक घटनाओं का भी उल्लेख किया।
उन्होंने यह भी बताया कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत “विश्वगुरु” बनने की ओर अग्रसर है तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।
भाजपा सूरत शहर अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल ने अपने संबोधन में सबसे पहले पायदान के कार्यकर्ताओं की सराहना की और नव-नियुक्त वार्ड पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने भाजपा शासनकाल में सूरत शहर की निरंतर प्रगति और विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सूरत के महापौर श्री दक्षेश मावाणी ने लिंबायत क्षेत्र के समग्र विकास में भाजपा की भूमिका एवं विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल के योगदान की विशेष सराहना की।
विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल ने स्थापना दिवस को रौशन करते हुए क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ताओं को “देवतुल्य” बताया और उनका हृदय से सम्मान किया। साथ ही लिंबायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरा कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उक्त आयोजन में शहर भाजपा के महामंत्रीगण, संगठन के पदाधिकारी, नगरसेवकगण, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।