सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
मारवाड़ी युवा मंच–पर्वत पाटिया शाखा द्वारा श्री 108 जय जय नंदी महाराज जीवदया ट्रस्ट गौशाला में सेवा कार्य

सूरत।शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच – पर्वत पाटिया शाखा द्वारा सूरत स्थित मोटा वराछा क्षेत्र की श्री 108 जय जय नंदी महाराज जीवदया ट्रस्ट गौशाला में पहुँचकर विकलांग एवं बीमार गौ माताओं की सेवा करने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान सदस्यों ने गौ माताओं को हरे चारे, ताज़े फल व सब्ज़ियाँ खिलाईं तथा गौशाला में उनके नियमित रख-रखाव, उपचार और देखरेख से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रंजीत अग्रवाल,ओमप्रकाश लेगा,हर्षवर्धन, प्रतीक,हेमाराम,मनीष अग्रवाल, रमेश शर्मा,राहुल अग्रवाल,दिनेश सोनी,नौरतन कुमार,प्रह्लाद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य को सफल बनाया।




