
सूरत: भारतीय सरकार द्वारा टेक्सटाइल मशीनरी पर लागू किया जाने वाला OTR ऑर्डर (QCO), जो सितंबर 2026 से प्रभावी होने वाला था, उसे अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है।सरकार द्वारा 13 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन S.O. 5179(E) में स्पष्ट किया गया है कि जब तक इस संबंध में भारत सरकार की ओर से कोई नई घोषणा नहीं की जाती, तब तक इस नोटिफिकेशन की अमलवારી रोक दी जाएगी।इस आदेश के बाद टेक्सटाइल उद्योग में सभी प्रकार के QCO ऑर्डरों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, जिससे उद्योग जगत को फिलहाल बड़ी राहत मिली है।




