सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ एवं जय महेश बायोडाटा क्लब की 199वीं मीटिंग संपन्न

सूरत। समाज में योग्य युवक–युवतियों के मध्य विवाह संबंधों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ एवं जय महेश बायोडाटा क्लब द्वारा 199वीं बायोडाटा मीटिंग का सफल आयोजन सूरत जिला माहेश्वरी सभा कार्यालय में
किया गया।
“जोड़ने बंधन, मिलाने दो परिवार रिश्ते लाए हैं हम आपके द्वार” की भावना के साथ आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी श्याम लड्ढा एवं अनुराधा सोमानी ने किया। सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती, कोषाध्यक्ष राम सहाय सोनी, पदाधिकारी महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, महेश चंडक, सरोज राठी, कविश मारू सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।प्रभारी अनुराधा सोमानी ने बताया कि समाज के सदस्यों को इन बायोडाटा मीटिंग्स में अधिक से अधिक भाग लेकर आपसी परिचय बढ़ाना चाहिए, जिससे नए रिश्ते सुगमता से स्थापित हो सकें।
सचिव अतिन बाहेती ने कहा कि जिनके पुत्र-पुत्रियाँ विवाह योग्य हैं, उन्हें इस मंच का लाभ उठाना चाहिए ताकि समाज के भीतर ही योग्य संबंध तय हो सकें।
मीडिया प्रभारी महेश पुंगलिया ने जानकारी दी कि मीटिंग में उपस्थित सभी बंधुओं में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। एक ही स्थान पर बायोडाटा का आदान-प्रदान होने से आपसी संपर्क और रिश्तों की प्रक्रिया अधिक सरल और सुलभ हो गई है।
अब तक जय महेश बायोडाटा क्लब के माध्यम से अनेक सफल वैवाहिक संबंध स्थापित हो चुके हैं, जो समाज की एकता, सहयोग और प्रगति के प्रतीक हैं।




