सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री रामायण प्रचार मंडल, उधना सूरत एवं श्री सिविल सेवा मंडली, सूरत द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

सूरत।दिवाली अवकाश के दौरान रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए श्री रामायण प्रचार मंडल, उधना सूरत एवं श्री सिविल सेवा मंडली, सूरत के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर राजस्थान विद्यालय, आशा नगर सोसाइटी-1, उधना सूरत में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें समाज के उत्साही युवाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो स्थानीय अस्पतालों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।कार्यक्रम में मंडल एवं सोसाइटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे तथा सभी ने “रक्तदान — महादान” के संकल्प को साकार रूप दिया।यह सेवा-आयोजन मानवता के प्रति समर्पण और समाज कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button