अहमदबादसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

कर्णावती यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में सिवाना की देविका जैन को मिला गोल्ड मेडल

बागरेचा परिवार का गर्व, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

अहमदाबाद:कर्णावती यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में सिवाना निवासी योगिता (देविका) जैन, सुपुत्री श्री महेन्द्रजी बागरेचा (टाइगर गढ़, सिवाना) को बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग में विशेष विशेषज्ञता) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति में मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि देविका ने अपनी लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सिवाना क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर देविका ने कहा कि “सफलता वही पाता है जो निरंतर प्रयास करता है और कभी हार नहीं मानता।”
देविका की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों तथा सिवाना वासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह सफलता बागरेचा परिवार के लिए गर्व का क्षण है और क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बनी है।उल्लेखनीय है कि बागरेचा परिवार सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहा है। देविका के चाचाजी और दो भाइयों ने जैन साधु जीवन अंगीकार किया है, जिनमें उनके चाचाजी ओजस्वी प्रवचनकार आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी महाराज साहब आज एक क्रांतिकारी संत के रूप में जिनशासन को गौरवान्वित कर रहे हैं।
उनके पिताजी श्री महेन्द्र बागरेचा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान करते हैं, जबकि उनकी माताजी ग्राम पंचायत सिवाना की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं।देविका जैन की यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण सिवाना क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button