सूरत सिटी

सूरत मनपा ने जारी किए ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड, निवेशकों से सहयोग की अपील

सरसाणा स्थित द सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में निवेशक जागरूकता बैठक

सूरत। सूरत महानगरपालिका 6 से 9 अक्टूबर 2025 तक 200 करोड़ रुपये के ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने जा रही है। इसके लिए सरसाणा स्थित द सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में निवेशक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। मनपा आयुक्त श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इन बॉन्ड्स का उद्देश्य सिर्फ फंड जुटाना नहीं बल्कि नागरिकों को मनपा की ग्रीन पहल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि छोटे निवेशक भी इसमें भाग ले सकें इसके लिए आईपीओ रूट अपनाया गया है। ये बॉन्ड दोनों शेयर बाजारों में लिस्टेड, करपात्र और सुरक्षित होंगे तथा 8% प्रतिफल देंगे।

मेयर दक्षेश मावाणी ने कहा कि सूरत की ग्रीन पहल में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है, इसलिए मनपा ने ये ग्रीन बॉन्ड्स जारी किए हैं। कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष निखिल मद्रासी, उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला सहित कई उद्योगपति और निवेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button