TAMILNDUसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

कोयंबतूर जैन महासंघ में सामूहिक क्षमापना व तपस्वी अभिनंदन समारोह

कोयंबतूर। गांधी पार्क स्थित तेरापंथ भवन में श्री कोयंबतूर जैन महासंघ द्वारा सामूहिक क्षमापना एवं तपस्वी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह साध्वी श्री डॉ. प्रतिभाश्रीजी ठाणा-5, साध्वी श्री क्षमाशीलाश्रीजी ठाणा-8 एवं साध्वी श्री संवेगयशाश्रीजी ठाणा-4 के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। साध्वीजीयों ने अपने प्रवचन में तप, तपस्या और क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी किशोर जैन ने बताया कि धर्मसभा का स्वागत महासंघ अध्यक्ष अरविंद शांतिलाल ने किया, जबकि संचालन सचिव राकेश गोलेछा ने किया। इस अवसर पर 42 उपवास करने वाली तपस्विनी सुमित्रा रमेश कुमार पारेख तथा 31 उपवास करने वाले मासक्षमण तपस्वियों सहित 50 वर्षीय तप तपस्वियों का महासंघ द्वारा सम्मान और अभिनंदन किया गया। साथ ही स्वागत समारोह आयोजित करने वाले परिवारों का भी बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सुश्री रीत मेहता का भी संघ की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री चम्पालालजी बाफणा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री भंवरलालजी कोठारी, पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशजी सुतलिया, उपाध्यक्ष श्री गुलाबचंद मेहता, सह-कोषाध्यक्ष श्री गौतमजी नाहटा सहित विभिन्न संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button