क्राइमगुजरातसूरत सिटी

कर्नाटक में चोरी करने वाले तीन राजस्थानी आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 14.47 रुपये लाख का मुद्दामाल बरामद

सूरत।सारोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कर्नाटक के दावनगेरे शहर में दर्ज एक घरफोड़ चोरी के मामले में शामिल तीन आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित कुल 14,47,617 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारोली पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि दावनगेरे शहर के विद्यानगर थाने में दर्ज चोरी प्रकरण के आरोपी नियोल चेकपोस्ट से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी और तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू की।

जांच के दौरान उनके पास से चोरी का मुद्दामाल बरामद हुआ, जिसमें 175.22 ग्राम सोने के आभूषण, 1362.83 ग्राम चांदी व अन्य धातु के गहने और 95,600 रुपये नकद शामिल हैं। कुल मिलाकर 14.47 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामसिंह रावत, कवरपाल रावत और प्रतापसिंह रावत के रूप में हुई है, जो सभी राजस्थान के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वे दिन में शहर की बाहरी सोसायटियों में बंद मकानों की रेकी करते और रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे ताकि स्थानीय पुलिस की नजर से बच सकें।

सूरत पुलिस ने कर्नाटक की चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़कर अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जो अन्य राज्यों की पुलिस के लिए भी उदाहरण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button