Textileदेशसूरत सिटी

सूरत में ‘मेरा हथकरघा, मेरा गौरव’ थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

सिटीलाइट स्थित साइंस सेंटर में महिलाएं पारंपरिक हथकरघा परिधानों में शामिल होंगी; महापौर माया मावाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोष और विधायक संगीता पाटील रहेंगी मौजूद

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, देश के हथकरघा एवं हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन देने तथा नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी पहल की जा रही हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सूरत में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सूरत महानगरपालिका, दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की लेडीज विंग, डब्ल्यूआईसीसीआई एंटरप्रेन्योर सेल, अमी हैंडीक्राफ्ट्स तथा अवनी साड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सिटीलाइट स्थित साइंस सेंटर में चल रहे ‘क्राफ्ट रूट’ प्रदर्शनी में 7 अगस्त को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने तथा हथकरघा कलाकारों के कौशल को सम्मान देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक हथकरघा परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। महिलाएं ‘मेरा हथकरघा, मेरा गौरव’ थीम के साथ हथकरघा वस्त्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और गौरव को प्रदर्शित करेंगी।

कार्यक्रम में सूरत की महापौर मायाबेन मावाणी, पूर्व केंद्रीय रेल एवं कपड़ा मंत्री दर्शनाबेन जरदोष, विधायक संगीताबेन पाटील, अग्रणी अंजुबेन वेकरिया, झंखनाबेन पटेल तथा चैंबर लेडीज विंग की चेयरमैन अल्पाबेन मद्रासी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इसके अलावा अमी हैंडीक्राफ्ट्स की भावनाबेन देसाई, साड़ी ड्रेपिंग विशेषज्ञ हीना घेहानी तथा अवनी हैंडलूम साड़ी की शिल्पी साध सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमी और अग्रणी भी कार्यक्रम में शामिल होकर हथकरघा कलाकारों का उत्साह बढ़ाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि महिला शक्ति की भागीदारी के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहन देगा। पारंपरिक हथकरघा वस्त्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button