सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में पहली बार होगा श्री बाबा रामदेव जी लीला अमृत कथा महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक तीन दिवसीय आयोजन

कलश यात्रा, कथा, भजन संध्या और बाबा के विवाह महोत्सव सहित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से सहयोग की अपील

सूरत। सूरत शहर में पहली बार “द्वारकाधीश अवतार श्री बाबा रामदेव जी लीला अमृत कथा महोत्सव” का भव्य आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को पर्वत पाटिया स्थित श्री महेश्वरी सेवा सदन में किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में परिवार सहित सहभागिता करने तथा तन, मन और धन से सहयोग कर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

महोत्सव का शुभारंभ 21 अगस्त को सुबह 9:15 बजे डुम्भाल बालाजी मंदिर, पर्वत पाटिया से कथास्थल तक भव्य तुलसी कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक कथा का आयोजन होगा, जबकि रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भव्य भजन संध्या एवं कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक जीतू जी माली (पोकरण) करेंगे, वहीं कोलकाता की चंद्रिमा एड पार्टी द्वारा आकर्षक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के प्रथम दिवस बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव, द्वितीय दिवस बाबा के पर्चों एवं चमत्कारों का गुणगान, तथा तृतीय दिवस बाबा का ब्यावला (विवाह महोत्सव) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ₹5,100 की सवामणी की व्यवस्था भी रखी गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार सहित बाबा को सवामणी का भोग अर्पित करने का आग्रह किया है।

महोत्सव के समापन अवसर पर 23 अगस्त को शाम 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक श्री रामदेव भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र), जीतू माली पोकरण एवं उनकी पार्टी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button