भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में गुरु पूर्णिमा उत्साहपूर्वक मनाई गई
'गुरु : इंस्पायरिंग माइंड्स, शेपिंग फ्यूचर्स' थीम पर रील, पोस्टर एवं डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन

सूरत। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी (BMU) के घटक संस्थान भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (BMCM) में गुरु पूर्णिमा 2026 का पर्व “गुरु : इंस्पायरिंग माइंड्स, शेपिंग फ्यूचर्स” थीम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए रील मेकिंग, पोस्टर मेकिंग तथा डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की जीवन और करियर निर्माण में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. श्वेता कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके सतत सहयोग एवं प्रोत्साहन से यह आयोजन प्रेरणादायी और सफल रहा।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने, उनके मार्गदर्शन से निरंतर सीखने तथा उनके प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया गया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, सम्मान और रचनात्मक अभिव्यक्ति का यादगार अवसर साबित हुआ।



