सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भारी बारिश के बीच महावीर इंटरनेशनल ने निभाया मानव सेवा का धर्म, सूरत रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को बांटे भोजन व राहत सामग्री

500 भोजन पैकेट, 1000 पानी की बोतलें और 1000 बिस्किट पैकेट वितरित कर यात्रियों को पहुंचाई राहत

सूरत। भारी वर्षा के कारण अहमदाबाद–मुंबई रेल मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित होने से सूरत रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। इस कठिन परिस्थिति में यात्रियों की मदद के लिए महावीर इंटरनेशनल, मुख्य शाखा–सूरत ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं सेवा कार्य संचालित किया।

सीसीआईएम सूरत रेलवे स्टेशन के श्री गणेश जाधव के अनुरोध पर संस्था ने तत्काल भोजन एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। सेवा अभियान के तहत 500 भोजन पैकेट तैयार कर यात्रियों में वितरित किए गए। प्रत्येक पैकेट में 6 पूड़ियां, सब्जी और अचार शामिल था। इसके अलावा 1000 पानी की बोतलों तथा 1000 बिस्किट पैकेटों का भी वितरण किया गया, जिससे घंटों से स्टेशन पर फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

यह सेवा कार्य 6 जुलाई 2026 की रात लगभग 10 बजे संस्था के सचिव वीर नरेश लालवानी तथा वीर प्रणव दिनेश जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारी स्वयं सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्वयं अपने हाथों से भोजन एवं राहत सामग्री वितरित कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

महावीर इंटरनेशनल, मुख्य शाखा–सूरत ने कहा कि संस्था आपदा और आवश्यकता की हर घड़ी में समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। संस्था का मानना है कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है”, और इसी भावना के साथ भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button