businessTextileक्राइमलोकल न्यूज़सूरत सिटी

इंडिया टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 4.52 लाख की ठगी,

सलाबतपुरा थाने में मामला दर्ज

सूरत। शहर के इंडिया टेक्सटाईल मार्केट में प्लास्टिक फिल्म के व्यापारी के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोविंद भगवतीप्रसाद बुबना ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यू सिटीलाइट क्षेत्र स्थित आशीर्वाद विला निवासी तथा इंडिया टेक्सटाइल मार्केट में दुकान नंबर ए-78 पर व्यापार करने वाले गोविंद बुबना ने आरोप लगाया है कि चिंतन भेसाणिया, जो कृष्णा बीओपीपी पैकेजिंग का प्रोपराइटर है और पासोदरा क्षेत्र में रहता है, तथा उसके सहयोगी अल्पेश ने विश्वास में लेकर शुरुआत से ही ठगी की साजिश रची।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने 5 सितंबर 2024 से 7 दिसंबर 2024 के बीच अलग-अलग बिल और चालान के जरिए कुल 4,52,682 रुपये का प्लास्टिक फिल्म मटेरियल उधार में प्राप्त किया। माल लेने के बाद आरोपियों ने अपना खाता बंद कर दिया और दुकान छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए और आज तक व्यापारी को भुगतान नहीं किया।

फरियादी ने बताया कि कई बार संपर्क और भुगतान की मांग के बावजूद आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शुरू से ही उनका इरादा धोखाधड़ी कर माल हड़पने का था। सलाबतपुरा पुकिस थाने में की शिकायत के आधार पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच दादुभाई कनुभाई कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button