businessTextileसूरत सिटी

आईटीआर भरने के फायदे ही फायदे: समय रहते रिटर्न फाइल करना कितना फायदेमंद-नारायण शर्माटेक्स कंसल्टेंट

वित्त वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय नजदीक आ गया है। वेसे भी इस बार पूरा का पूरा इनकम टैक्स पोट्रल भी चेंज होने से कई रिटर्न फ्रॉम में भी काफी कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है।करदाताओं के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि बिलेटेड रिटर्न 31 दिसम्बर 2026 तक भरा जा सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार समय पर आईटीआर फाइल करना चाहिए, क्योंकि आज के डिजिटल युग में आपकी आय की जानकारी 26AS, AIS और TIS जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही उपलब्ध रहती है। रिटर्न दाखिल नहीं करने पर विभाग नोटिस जारी कर सकता है।

आईटीआर फाइल करने के प्रमुख फायदे:-

(1)लोन लेने में सहूलियत:- होम लोन, एजुकेशन लोन या पर्सनल लोन के लिए आमतौर पर पिछले 2-3 साल के आईटीआर मांगे जाते हैं, जिससे लोन मिलने में आसानी होती है।

(2)क्रेडिट कार्ड और अनसिक्योर्ड लोन:- बैंक आईटीआर के आधार पर क्रेडिट कार्ड और अल्पकालीन अनसिक्योर्ड लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

(3)इनकम प्रूफ के रूप में उपयोग:- आईटीआर एक वैध आय प्रमाण (Income Proof) के रूप में कार्य करता है, जो कई सरकारी व निजी कार्यों में जरूरी होता है।

(4)विदेश यात्रा में सहायक:- वीजा प्रक्रिया के दौरान कई देशों द्वारा आईटीआर की कॉपी मांगी जाती है।

(5)टीडीएस रिफंड का लाभ: -यदि आपकी आय पर टीडीएस कटा है, तो उसका रिफंड पाने के लिए आईटीआर भरना अनिवार्य है।

(6)इंश्योरेंस में जरूरी:- टर्म इंश्योरेंस लेते समय भी आय प्रमाण के रूप में आईटीआर प्रस्तुत करना होता है।

(7)नए टैक्स रिजीम का लाभ:- नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर छूट का लाभ मिलने से टैक्सपेयर्स को अधिक बचत का अवसर मिलता है।

(8)शेयर बाजार में लॉस एडजस्टमेंट: -शेयर बाजार में हुए नुकसान को भविष्य के मुनाफे में समायोजित (Carry Forward) करने के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है।

(9)विभिन्न आय स्रोतों का समावेश:- सैलरी, बिजनेस, कैपिटल गेन, हाउस प्रॉपर्टी आदि सभी प्रकार की आय को सही तरीके से दिखाकर पारदर्शिता बनी रहती है।

(10)उपयुक्त आईटीआर फॉर्म का चयन:- आईटीआर-1 से लेकर आईटीआर-7 तक अलग-अलग फॉर्म होते हैं, जिन्हें आय के प्रकार के अनुसार भरना होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button