Uncategorized
गुजरात गैस की एमडी ने किया लक्ष्मीपति मिल का दौरा

सूरत-गुजरात गैस की एमडी अवंतिका सिंह ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ पांडेसरा स्थित लक्ष्मीपति मिल का दौरा किया। लक्ष्मीपति ग्रुप के डायरेक्टर संजय सरावगी ने बताया की अपने दौरे में उन्होंने घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस की समस्या के बारे में समझा। साथ ही उसका जल्द से जल्द निराकरण के लिए उन्होंने अपने अधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कपड़ा बनने की प्रोसेस देखी एवं उसमें गैस के उपयोग को समझा। इस अवसर पर लक्ष्मीपति ग्रुप द्वारा उनका सम्मान किया गया।




