businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सरथाणा के पिता-पुत्र ने सलाबतपुरा के जरी व्यापारी से की 1.45 करोड़ ठगी

माल खरीदकर भुगतान नहीं किया, चेक बाउंस के बाद पिता-पुत्र ने दी झूठे केस में फंसाने की धमकी,सचिन जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

सूरत। सलाबतपुरा के एक जरी व्यापारी से टुकड़ों में माल खरीदकर 1.45 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सरथाणा के पिता-पुत्र के खिलाफ सचिन जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सलाबतपुरा गामलावाड़ में रहने वाले अमितभाई नगीनदास कापड़िया (39) सचिन जीआईडीसी में जरी का कारोबार करते हैं। आरोप है कि एंजेलीय पॉलीफिल्स इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के डायरेक्टर भरत विठ्ठलभाई फिनाविया और विठ्ठलभाई गोकुलभाई फिनाविया (निवासी संस्कार विला, राजहंस स्वप्र के पास, सरथाणा जकातनाका) ने 9 फरवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के दौरान कुल 1,89,25,552 रुपये का माल खरीदा।
आरोपियों ने इसमें से केवल 66,49,606 रुपये का भुगतान किया, जबकि 1,22,75,946 रुपये बकाया रखे। इसके अलावा लेट पेमेंट के रूप में 22,28,801 रुपये की डेबिट नोट भी जारी की गई। जीएसटी बिल का लाभ लेकर आरोपियों ने करीब 28.86 लाख रुपये की क्रेडिट भी प्राप्त कर ली और भुगतान टालते रहे।
बाद में बकाया 1,45,04,747 रुपये के लिए आरोपियों ने 15 चेक दिए, लेकिन सभी चेक बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए। जब अमितभाई ने भुगतान की मांग की, तो आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए पैसे भूल जाने और झूठे केस में फंसाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने फैक्टरी भी बंद कर दी और फरार हो गए।
इस मामले में अमितभाई कापड़िया की शिकायत पर सचिन जीआईडीसी पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button