businessTextileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुजरात के अभियोजन निदेशक अंबालाल आर. पटेल ने किया लक्ष्मीपति मिल का दौरा

सूरत,गुजरात सरकार के अभियोजन निदेशक (Director of Prosecution) अंबालाल आर. पटेल ने आज सूरत के पांडेसरा स्थित लक्ष्मीपति मिल का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान पटेल ने लक्ष्मीपति ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और टेक्सटाइल उद्योग की बारीकियों पर चर्चा हुई। उन्होंने मिल की कार्यप्रणाली और वहां उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीक का अवलोकन किया। उन्होंने लक्ष्मीपति ग्रुप द्वारा टेक्सटाइल क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की सराहना की साथ ही उन्होंने लक्ष्मीपति ग्रुप की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button