businessअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

राज्य के डीजीपी डॉ. के.एल.एन. राव ने सूरत डायमंड बुर्स का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सूरत। दुनिया की सबसे बड़ी वाणिज्यिक इमारत माने जाने वाले सूरत डायमंड बुर्स में हीरा व्यापार की गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। इसी बीच गुजरात राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. के.एल.एन. राव ने अपनी टीम के साथ सूरत डायमंड बुर्स का दौरा कर वहां की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सूरत डायमंड बुर्स के वाइस चेयरमैन लालजीभाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीज़ीपी डॉ. के.एल.एन. राव ने बुर्स परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों तथा व्यापारियों की बढ़ती आवाजाही का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने डायमंड ट्रेडरों, व्यापारियों, ब्रोकरों तथा आंगड़िया पेडियों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त बैठक भी की।
लालजीभाई पटेल ने कहा कि राज्य के डीजीपी की इस यात्रा से सूरत डायमंड बुर्स में कार्यरत डायमंड ट्रेडरों, व्यापारियों और आंगड़िया प्रतिनिधियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत भी उपस्थित रहे। साथ ही डायमंड बुर्स के अध्यक्ष अरविंदभाई शाह, नागजीभाई साकरिया, उपेशभाई शाह, हितेशभाई मेहता सहित कई व्यापारी और आंगड़िया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button