विक्रम सिंह शेखावत के आकस्मिक निधन के कारण राजपुरोहित समाज जी-4 का होली स्नेह मिलन स्थगित

सूरत। राजपुरोहित समाज जी-4 सूरत के होली स्नेह मिलन के संयोजक श्री मोहन सिंह चंपाखेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च 2026, रविवार को पर्वत गांव स्थित सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के हॉल में समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।उन्होंने बताया कि राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष, राजस्थानी समाज के अग्रणी दाता, श्री खेतेश्वर भगवान के अनन्य भक्त एवं समाजसेवी स्व. विक्रम सिंह जी शेखावत के आकस्मिक निधन से समूचा समाज गहरे शोक में है और वातावरण शोक संतप्त है।
इसी संदर्भ में आज शाम 5:00 बजे राजपुरोहित समाज जी-4 (नागौर ,चूरू बीकानेर ,अजमेर जिला) के सामाजिक अग्रणियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा तथा कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।समाज के अग्रणियों ने स्व. विक्रम सिंह जी शेखावत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



