POLITICSटॉप न्यूज़सूरत सिटी

सूरत में 27 करोड़ की लागत से 5 प्राथमिक स्कूल भवनों का शिलान्यास व लोकार्पण

सूरत। नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के लिए आज सूरत महानगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में कुल पांच प्राथमिक स्कूल भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न किए गए। इन परियोजनाओं पर गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा विभाग के सहयोग से लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे 7,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।


वराछा जोन-ए में स्कूल क्रमांक 68, 69 और 71 का खातमुहूर्त (शिलान्यास) किया गया। वहीं लिम्बायत जोन क्षेत्र में टीपी–40, फाइनल प्लॉट नंबर 137 पर नए स्कूल भवन का शिलान्यास हुआ। रांदेर जोन में स्कूल क्रमांक 105 और 149 का लोकार्पण किया गया, जबकि स्कूल क्रमांक 161 और 166 का खातमुहूर्त भी संपन्न हुआ। इसके अलावा टीपी–44, फाइनल प्लॉट नंबर 54 में एक नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल चार प्राथमिक स्कूल भवनों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण किया गया।
गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सूरत महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के लिए 60 से अधिक स्कूल भवनों को मंजूरी दी जा चुकी है।
इस कार्यक्रम में विधायक प्रवीणभाई घोघारी, विधायक संगीता बेन पाटिल, डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्रभाई पाटिल, सत्तापक्ष की नेता श्रीमती शशिबेन त्रिपाठी, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्रभाई कापड़िया, गटर समिति के अध्यक्ष केयूरभाई चपटवाला, नगरसेवकगण, शिक्षा समिति के सदस्य, स्कूलों के विद्यार्थी, महानगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button