POLITICSसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में 27 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए स्कूल भवनों का लोकार्पण व खातमुहूर्त, 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

सूरत। नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अंतर्गत सूरत महानगरपालिका द्वारा विभिन्न जोनों में नए स्कूल भवनों के निर्माण का लोकार्पण और खातमुहूर्त समारोह आयोजित किया गया। गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा विभाग के सहयोग से करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से कुल 5 स्कूल भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लगभग 8,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
उधना जोन-ए के वार्ड नंबर 28 स्थित पांडेसरा क्षेत्र में स्कूल नंबर 219/220, उधना जोन-ए के वडोद क्षेत्र में स्कूल नंबर 33, कतारगाम जोन के गोटालावाड़ी क्षेत्र में स्कूल नंबर 117/118 तथा वराछा जोन-ए के भातनी वाड़ी क्षेत्र में स्कूल नंबर 90 के नए प्राथमिक स्कूल भवनों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रांदेर जोन के भाटपोर प्राथमिक विद्यालय के भवन का खातमुहूर्त भी संपन्न हुआ।
समग्र शिक्षा विभाग द्वारा अब तक सूरत महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 60 से ज्यादा स्कूल भवनों को मंजूरी दी जा चुकी है।
कार्यक्रम में विधायक कांतीभाई बलर, विधायक संदीपभाई देसाई, विधायक मनुभाई पटेल, डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्रभाई पाटिल, सत्तापक्ष नेता श्रीमती शशीबेन त्रिपाठी, दंडक धर्मेशभाई वाणियावाला, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्रभाई कापड़िया, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, नगरसेवक, शिक्षा समिति के सदस्य, विद्यालयों के विद्यार्थी, सूरत महानगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button