सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
श्री श्याम अखंड ज्योत सेवा समिति की भव्य निशान यात्रा, भक्तों ने भजनों पर किया नृत्य

सूरत। श्री श्याम अखंड ज्योत सेवा समिति द्वारा रविवार को बाबा श्याम को निशान अर्पण करने के लिए भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा आशीर्वाद एन्क्लेव, अलथान स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।
संस्था के गुरुवर के आदेशानुसार यह निशान यात्रा हर वर्ष “एक मंडल, एक निशान” के संकल्प के साथ निकाली जाती है। यात्रा के दौरान चंग, ढोल और साउंड लारी पर राकेश अग्रवाल और सत्यनारायण अग्रवाल ने पूरे रास्ते भजनों और धमाल से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए श्याम मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत निशान अर्पण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया गया। यात्रा में अनुशासन और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।



